8वीं वेतन आयोग जल्द लागू जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी और भत्ते

Last Updated: October 14, 2025

1 Min Read

Share

8वीं वेतन आयोग जल्द लागू जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी और भत्ते

सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लेकर चर्चाओं में है 8वीं केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 से लागू हो सकती है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि 8वीं वेतन आयोग क्या है, इसके लागू होने की संभावित तारीख, अनुमानित वेतन वृद्धि, नियम, भत्ते और इनसे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलू।

1. वेतन आयोग क्या है और इतिहास

भारत में लगभग हर 10 साल में एक केंद्रीय वेतन आयोग गठित किया जाता है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के वेतन, भत्तों और अन्य लाभों की समीक्षा करता है।पिछली यानी 7वीं वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुई था। अब उसका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक माना जाता है। 8वीं वेतन आयोग का प्रस्ताव जनवरी 2025 में स्वीकृत किया गया था। हालांकि, अभी तक Terms of Reference (ToR) और आयोग की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

2. लागू होने की संभावित तारीख और देरी की चुनौतियाँ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8वीं वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू करने की तैयारी है। लेकिन Financial Express की रिपोर्ट कहती है कि आयोग की प्रक्रिया अभी धीमी है और वास्तविक कार्यान्वयन 2027 या 2028 तक भी हो सकता है। इसके कारण है कि ToR अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं है। आयोग के सदस्यों की नियुक्ति बाकी है। और सरकार को विभिन्न मंत्रालयों राज्य सरकारों कर्मचारियों संघों आदि से इनपुट लेने हैं।

3. अनुमानित फिटमेंट फैक्टर और वेतन वृद्धि

फिटमेंट फैक्टर वह गुणक (multiplier) है। जिससे वर्तमान मूल वेतन (basic pay) को गुणा कर नया मूल वेतन तय किया जाएगा। अनुमानित फिटमेंट फैक्टर संभावित वेतन वृद्धि (%)

मीडिया स्रोत

टिप्पणी 1.83 से 2.46 लगभग 30–34% तक मीडिया अनुमान

उदाहरण:

यदि कोई कर्मचारी वर्तमान में ₹18,000 बेसिक वेतन ले रहा है। और फिटमेंट फैक्टर 1.96 लागू हुआ तो नया बेसिक वेतन = 18,000 × 1.96 = ₹35,280 (जो अनुमान है)। ध्यान दें कि यह सिर्फ अनुमान है। वास्तव में वृद्धि इस पर निर्भर करेगी कि सरकार कौन सा फिटमेंट फैक्टर चुनती है। और अन्य नीतिगत निर्णय कैसे लिए जाते हैं।

4. भत्तों (Allowances) में बदलाव

क्या संभावना है। 8वीं आयोग में वेतन के साथ-साथ भत्तों (Allowances) की संरचना में भी बड़े बदलाव की बात की जा रही है:DA (Dearness Allowance) वर्तमान में DA मूल वेतन का एक प्रतिशत है (लगभग 55%) कई रिपोर्टों के अनुसार 8वीं आयोग लागू होने पर DA को 0 पर रीसेट किया जा सकता है या मूल वेतन में मिला दिया जा सकता है (DA merge) HRA (House Rent Allowance) TA (Travel Allowance) आदि भत्ते नए मूल वेतन के अनुपात से पुनर्गणना किए जाएंगे। यदि DA मूल वेतन में मिलाया गया तो अन्य भत्तों की दर (percentage) को भी समायोजित करना पड़ेगा ताकि कर्मचारियों का कुल वेतन पैकेज संतुलित रहे।

5. उदाहरण आधारित अनुमान

मान लीजिए एक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी वर्तमान में Level 2 में कार्यरत है। और उसका मूल वेतन ₹19,900 है। यदि फिटमेंट फैक्टर = 1.92 नया बेसिक ₹19,900 × 1.92 = ₹38,208 इसके बाद भत्ते (DA, HRA, TA) जोड़कर सकल वेतन (Gross Salary) निकलना होगा। विश्लेषणों के अनुसार इस स्तर पर सकल वेतन लगभग ₹70,506/माह तक पहुँच सकता है (भत्तों सहित) यह सिर्फ एक अनुमान है अन्य स्तरों (Level 1 से Level 18) के लिए अलग-अलग अनुपात लागू होंगे।

6. पेंशनरों पर प्रभाव

8वीं आयोग पेंशनरों के लिए भी लाभदायक हो सकती है। पेंशन उन्हें मिलने वाले मूल वेतन और DA से सीधे प्रभावित होती है। यदि DA को मूल वेतन में मिला दिया गया (merged), तो पेंशन की गणना भी उसी नए आधार पर हो सकती है। एक महत्वपूर्ण बात कोविड-19 काल में फ्रीज़ किये गए 18 महीने के DA / DR (Dearness Relief) की राशि अभी तक नहीं दी गई है। इसके पुनरीक्षण की मांग है। लेकिन सरकार ने कहा है कि इसे फिलहाल जारी करना संभव नहीं है।

7. चुनौतियाँ और विचार

8वीं वेतन आयोग को लागू करने में निम्नलिखित चुनौतियाँ आ सकती हैं। सरकार की वित्तीय स्थिति और बजट मंत्रालयों एवं राज्यों के बीच वेतन भिन्नता भत्तों की दरों का अनुपात और अन्य सरकारी व्यय कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच संतुलन बनाए रखना उम्मीद है कि आयोग की रिपोर्ट और सरकारी निर्णय पारदर्शी होंगे ताकि विवाद कम हों और कर्मचारियों को समय पर लाभ मिले।

8. निष्कर्ष

8वीं वेतन आयोग अगले दशक का एक महत्वपूर्ण कदम है। जो केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के वित्तीय जीवन को प्रभावित करेगा। यदि अनुमान सही होते हैं। तो 30–34% तक की वेतन वृद्धि DA-मर्ज की व्यवस्था और भत्तों के नए गणना मॉडल कर्मचारियों के वेतन पैकेज को काफी मजबूत बना सकते हैं। लेकिन यह सब तभी संभव है जब आयोग समय से कार्य करे, ToR तय हो और सरकार नए मॉडल को सफलतापूर्वक लागू करे।

👉 नोट: ऊपर दी गई सभी गणनाएँ अनुमानों पर आधारित हैं। अंतिम निर्णय सरकारी अधिसूचना पर निर्भर होगा।