Rashtrapati Droupa di Murmu Vrindavan Visit 25 September 2025
Rashtrapati Droupadi Murmu Vrindavan Visit 25 September 2025
देश के सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को मथुरा-वृंदावन के प्रवास पर आएंगी। वे यहां करीब 7 घंटे गुजारेंगी और मंदिरों के दर्शन कर आध्यात्मिक यात्रा को मूर्त रूप देंगी। इस दौरान कड़ी चौकसी के साथ ही प्रशासन ने वृहद व्यवस्थाएं भी की हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वृंदावन जाएंगी। वह सफदरजंग रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से अपनी यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। वह वृंदावन स्थित सुदामा कुटी भी जाएँगी और मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगी।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राष्ट्रपति की प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां से चलकर 10:35 बजे राष्ट्रपति बिहारी जी मंदिर पहुंचेंगी और 11:10 बजे तक दर्शन-पूजन करेंगी। 11:20 से 12 बजे तक वे निधिवन में भ्रमणकरेंगी। 12:30 से 1 बजे तक सुदामा कुटी का प्रवास करेंगी। इसके बाद 3:15 बजे तक दोपहर के विश्राम का समय है। 3:30 बजे से 4 बजे तक वे मथुरा में कुब्जा-कृष्ण मंदिर में रहेंगी। 4:10 बजे वे श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगी और 4:50 बजे तक पूजा अर्चना करेंगी। शाम 5:10 बजे राष्ट्रपति से स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली लौट हो जाएंगी।